फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वक्षण टीम ने की अभिलेखों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण टीम द्वारा सोमवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय में पहुंचकर स्वच्छता से संबंधित अभिलेखों की जांच की। इस दौरान डोर टू डोर कलेक्शन की सूची, वार्डो में बनी स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समितियों और संविदा पर रखे गए कर्मचारियों की सूची ली।
विज्ञापन

शहर की स्वच्छता परखने के लिए केंद्रीय तीन सदस्यीय टीम द्वारा सोमवार को 10 बजे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची। इसके बाद टीम द्वारा अभिलेखों की जांच करने के लिए मांगी गई। जिस पर अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र ने टीम को अभिलेखों को उपलब्ध कराया। टीम द्वारा अभिलेखों की जांच देर शाम तक की । इस दौरान वाहनों का लाग बुक, वाहनों से कचरा उठाने के समय, डोर टू डोर सफाई व्यवस्था रजिस्टर, वार्डो में बनी स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति व संविदा पर रखे कर्मियों से संबंधित रजिस्टर का अवलोकन किया। साथ ही उसकी सूची भी लेकर अपने पास रखी। इस अवसर पर सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र, स्वच्छ भारत मिशन शहरी के कार्यक्रम अधिकारी अमित यादव, टीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें