फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बौर को बचाने के लिए करें छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरईपार। मौसम बदलते ही आम के पेड़ों पर बौर दिखने लगा है। आम की अच्छी फसल होने के संकेत को लेकर किसान काफी खुश हैं। यदि मौसम की मार नहीं पड़ी तो किसानों को सस्ते दाम में आम उपलब्ध होगा। आम में रोग नहीं लगा तो इस साल अच्छी पैदावार होने की संभावना है।
विज्ञापन

आम के पेड़ों पर अच्छा बौर देख किसान खुशफलों राजा कहे जाने वाला आम में अच्छा बौर लग रहा है। क्षेत्र के जीरकपुर गांव के बगीचे में आम के पेड़ बौर देख कर किसान काफी खुश हैं। गांव निवासी किसान महेंद्र बहादुर सिंह बताते है की इस बार आम के पेड़ों मे बौर अच्छा लग रहा है। क़लमी आम और चौसा आम के पेड़ पर बौर लगने से डालियां झुक गई है। उनका कहना है कि अगर मौसम ठीक ठाक रहा व आंधी तूफान नहीं आया तो इस बार सीजन में आम की पैदावार अच्छी होगी। चांदपुर निवासी पूर्व शिक्षक उदयभान सिंह का कहना है कि इस बार आम के पेड़ में बौर समय से आया है। लेकिन कीटों का डर अभी से सताने लगा है। आम के बौर को बचाने के लिए वैज्ञानिकों से सलाह लेकर कीटनाशक का छिड़काव करना जरूरी है। इटहा निवासी किसान शंभूनाथ शुक्ला का कहना है की पछुआ हवाओं के चलने से बौर में कवक का प्रकोप तेजी से फैल सकता है। जिससे बचाव के लिए बाग में दवाओं का छिड़काव करना होगा। वर्तमान में आम के बौर पर मैंगो हापर नामक कीटों का प्रकोप तेजी से दिखाई दे रहा है। ऐसे में समय से दवा का छिड़काव न करने पर पैदावार पर भारी असर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें