फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग विवि को पराजित कर कोलकाता विवि अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में चल रहे अंतर विश्वविद्यालयी महिला किक्रेट प्रतियोगिता में कोलकाता विवि पंश्चिम बंगाल और दुर्ग विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के बीच मैच खेला गया। इसमें कोलकाता विश्वविद्यालय ने दुर्ग विवि को 36 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

दुर्ग विश्वविद्यालय ने छत्तीसगढ़ ने टास जीतकर कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकत्ता विश्वविद्यालय ने निर्धारित 40 ओवर में 38.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें प्रतिभा ने नाबाद 63 गेंदों पर 9 चौके एवं एक छक्के की मदद से 73 रन का योगदान किया। दुर्ग विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की तरफ से दीप्ति धीमर ने 8 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। पल्लवी तथा रीतू ने दो-दो ने विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी दुर्ग विश्वविद्यालय की टीम 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्रा 103 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें जे. सुधा ने 66 गेंद पर एक चौके की मदद से 30 रन का योगदान किया। कोलकाता की ओर से गेंदबाजी में पूर्णिमा ने 7.2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट एवं सुमन ने 8 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट लिए। कोलकाता विवि ने 36 रन से जीत दर्ज किया। 11 फरवरी को लीग राउंड का पाचवां मैच दुर्ग विवि और पूर्वांचल विवि के बीच खेला जाएगा। छठवां मैच विलासपुर एवं कोलकाता विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच खेला जाएगा। अम्पायर की भूमिका अनिल अस्थाना और राजेश पटेल ने निभाई। स्कोरर पवनेश यादव व राहुल चौहान रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के सदस्य डा. रामाश्रय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, आयोजन सचिव अच्छेलाल यादव, रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, मोहन चन्द्र पांडेय, अरूण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें