शाहगंज। जिले की प्रतापगढ़ की सीमा से लगे एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रही छात्रा परीक्षा हाल में अचेत हो गई। उसे राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया गया है।
प्रतापगढ़ जिले के देवसरा थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी आकांक्षा पाठक (18) बाबा अनुराग दास इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। उसका परीक्षा केंद्र मोती सिंह इंटर कालेज, सरायभीखी में था। छात्रा परीक्षा कक्ष में बैठी पेपर हल कर रही थी तभी अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। वह अचेत होकर गिर पड़ी। विद्यालय प्रबंधन की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराए। चिकित्सकों के मुताबिक तनाव के चलते छात्रा बेहोश हुई थी। उसका हालत अब सामान्य है।