डा.अख्तर हसन रिजवी शीया डिग्री कालेज द्वारा चल रहा सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के पांचवें दिन शुक्रवार को स्वयं सेवकों ने मीरपुर, मानेपुर व धरनीधरपुर गांवों में जाकर दीवार पर लेखन का कार्य किया । जिसमें पौध रोपण अपनाओगे देश के पर्यावरण को बनाएंगे, छोटा परिवार सुखी परिवार खुशी का है आधार, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि का लेखन किया। साथ ही स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.अवधेश कुमार , कार्यक्रम अधिकारी डा.इरफान हैदर,डा.राकेश साहू, ऋषिकेश द्विवेदी, हैदर अब्बास,सतीश, प्रिया रवि व गौरव आदि उपस्थित रहे।