फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनाभाव के कारण अधर में है छात्रावास का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास का निार्मण कार्य दो वर्ष में पूरा नहीं हो पाया। पता चला है कि बजट के अभाव में काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन

राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 100 बालिकाओं का पठन-पाठन होता है। विद्यालय की छात्राओं के लिए सरकार हास्टल के लिए 1.70 करोड़ रुपये की लागत से छात्रावास का निर्माण विद्यालय समीप करा रही है। निर्माण कार्य दो वर्ष से अधर में लटका है। कार्यदायी संस्था समाज कल्याण निर्माण निगम के सहायक अभियंता आरएन यादव का कहना है कि धनाभाव के कारण निर्माण कार्य अधर में है। उन्होंने बताया है कि छात्रावास 1.70 करोड़ रुपये की लागत में बन कर तैयार होना है। अभी तक निर्माण कार्य के लिए महज 82 लाख रुपया ही मिल सका है। शेष धनराशि नहीं मिल पा रही है। शेष धनराशि मिलने पर ही निर्माण कार्य चालू किया जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि अवशेष धनरादशि के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को बार-बार पत्र लिखा जा रहा है, किंतु धनराशि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें