जौनपुर। 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत किया। जिसमें मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय पत्रक सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उनकी समस्याओं को दूर करने का कार्य नहीं किया जाता है। जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उनको सस्ते दाम पर बीज व खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं नहरों में समय से पानी नहीं छोड़े जाने से सिंचाई भी प्रभावित होती है। जिससे किसानों की लागत भी निकलना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सस्ते दाम पर मक्का, ऊर्द व मूंग का बीज उपलब्ध कराने, चुनाव में पुलिस द्वारा किसानों को फर्जी मुकदमें में नहीं फंसाने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का तीन माह के बकाए मानदेय का भुगतान शीघ्र करने, गांवों में 24 घंटे बिजली देने आदि की मांग की गई है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरा करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। पंचायत की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव व संचालन शैलेष वर्मा ने की। महापंचायत में सीताराम, राजबली, धर्मराज,बाबूराम, जयश्री राम, शोभनाथ, सुरेश, राजेश, कमलेश, अमर बहादुर, घनश्याम, राधेश्याम, समरजीत, रमेश,सुरजन, खलील आदि मौजूद रहे।