फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगी प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच अपनी पैठ बनाए। संगठन का उद्देश्य लोकसभा चुनाव में जिले की दोनों सीटों को जीतना है। इसके लिए बूथ स्तर पर पहुंचकर लोगों को पार्टी से जोड़ने की जरूरत है। शनिवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगार युवा दर दर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। ऐसे में जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराना कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, हाजी अफजाल अहमद, राजनरायन बिंद, बांके लाल शर्मा, फिरोज अहमद, जय प्रकाश यादव, राजेश यादव, सुशील श्रीवास्तव, गजराज यादव, राजदेव पाल, गौरीशंकर सोनकर, माला शुक्ला, शिव कुमार गिरि, निजामुद्दीन अंसारी, कृष्ण कुमार यादव, सचिन यादव, लक्ष्मीकांत यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव श्याम बहादुर पाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें