जौनपुर। जिला अस्पताल में मरीजों को बाहर से लिख रहे दवाओं सहित अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र मजिस्ट्रेट को सौंपा।
जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव की अगुवाई में सैकड़ों किसान कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र में मरीजों का दवा बाहर से न मंगाकर हास्पिटल में उपलब्ध कराया जाए, कुत्ते आदि विशैले जानवरों के काटने वाले दवाओं की व्यवस्था की जाए, प्रत्येक सीएचसी व पीएचसी पर महिला डाक्टर व ऑपरेशन की व्यवस्था की जाए, सुविधा शुल्क पर रोक लगाई जाए, मरीजों को दूध फल आदि नियमानुसार प्रतिदिन दिया जाए आदि मांगें की है। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मराज पटेल, समरजीत, शैलेश, राजबली, राधेश्याम, श्रीराम, राजकुमार, बाबूराम, खलील, शोभनाथ, सुरेश, रमेश, सुरजन, लाल प्रताप, सरोजा, गीता, उर्मिला, सीमा, प्रभावती आदि मौजूद रही।