फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के दो सिनेमाघरों मेें शुक्रवार को पद्मावत फिल्म चलाई गई। इस फिल्म के चलने के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो। इसके लिए सिनेमाघरों में सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों की पुलिस तैनात की गई थी। लेकिन फिल्म चलने के पहले दिन विवाद होने के डर से दर्शकों की संख्या सैकडा का भी आंकडा नही पार कर सकी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में स्थित कमला व राम टाकिज में शुक्रवार को पद्मावत फिल्म चलाई गई।इस फिल्म का पूरे देश में विरोध होने के कारण सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे। इस दौरान नगर सहित ग्रामीण इलाकों की पुलिस को भी सुरक्षा के लिए लगाया गया था। फिल्म चलने तक कोई विवाद न हो पाए इसके लिए टाकिज के चारो तरफ पुलिस टहलती रही। लेकिन दर्शको की भीड़ पहले दिन देखने को नहीं मिली। हालत यह रही की कमला टाकिज में फिल्म देखने के लिए लगभग 23 दर्शक पंहुचे वहीं राम टाकिज में मात्र 10 दर्शकों ने ही फिल्म देखी। वहीं दोनो सिंनेमाघरों के मालिकों की माने तो फिल्म चलाने के लिए खरीदा जरूर लेकिन उनको फिल्म चलाने के दौरान विवाद होने का डर बना हुआ था। लेकिन पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें