कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा राज्यसभा सदस्य जनार्दन द्विवेदी ने कहा कि तिरंगा फहराने का अधिकार देश के हर व्यक्ति को है। वह गुरुवार को क्षेत्र के प्रेमकपुरा गांव में रामचरित्र दुबे की पुण्यतिथि में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कासगंज की घटना पर चिंता व्यक्त की। कहा इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। जनार्दन द्विवेदी ने कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे अज्जू के दादा स्व. राम चरित्तर दुबे को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपा शंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजेश मिश्र, विधायक एवं पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष सपा लाल बहादुर यादव, पूर्व विधायक नदीम जावेद, देवब्रत मिश्र, प्रमुख गौरा पूर्णांशु ओझा, चंद्रप्रकाश सिंह, रामचन्द्र यादव आदि मौजूद थे।