फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार मातृ, शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने तथा बाल पोषण में सुधार के लिए अभियान चला रही है। जिले में 52.7 प्रतिशत कुपोषण की दर है। अप्रैल तक कुपोषण मुक्त गांव करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को दी गई है। बुधवार को क्षेत्र के गौसपुर गांव में कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाई जा रही योजनाओं की निरीक्षण के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गोद लिए गांवों तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घोषित ओडीएफ गांवों को प्राथमिकता देते हुए कुपोषण मुक्त बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ सरोज सिंह, सुपरवाइजर सुदामा देवी, आंगनवाड़ी बीना, मंजू, कंचन, रामप्रेम यादव, सुवेदार यादव, जवाहरलाल, प्रमोद, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें