बदलापुर / घनश्यामपुर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के कस्तूरीपुर व दुगौलीकला गांव के मध्य स्थित पीली नदी पर पुल नहीं होने से तकरीबन दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को आवागमन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को बदलापुर तहसील मुख्यालय आने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों द्वारा कई बार अधिकारियों को प्रार्थना सौप पुल बनाने की मांग क ी जा चुकी है। इसके बाद भी पुल नहीं बनाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है।
कस्तूरीपुर व दुगौलीकला गांव के मध्य स्थित पीली नदी पर पुल का निर्माण नहीं होने से मेढ़ा , कछौरा , जमऊपट्टी , बहरीपुरकला , रतासी , मतहदा जगदीशपुर , अजुरनपुर तियरा , इनामीपुर आदि गांवों के लोगों को बदलापुर तहसील मुख्यालय आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि ग्रामीणों को धुम कर बटाऊबीर से होकर आना पड़ता है । इस दौरान उनको 10 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती है । वहीं उनको आर्थिक चपत भी लग रही है। इस संबंध में दुगौलीकला के पूर्व प्रधान बाबूराम यादव, डा. लालज्ञ्जी शुक्ल, भूलन राम केवट, सूर्यप्रकाश मिश्र , डा. प्रमोद मिश्र आदि लोगों ने बताया कि पुल का निर्माण कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को प्रार्थना पत्र दिया है । लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका । उन्होंने शीघ्र पुल बनाने की मांग की है।