फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के भावनाओं की अनदेखी कर काम कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 23वां दो दिवसीय जिला स्तरीय सम्मेलन किसान इंटर कालेज रसुलहां परियत में हुआ। प्रदेश सचिव गिरीश चंद ने कहा कि देश की सरकार जनता के भावनाओं की अनदेखी कर रही है। चुनावी वादे को दरकिनार करके अपनी मर्जी के मुताबिक काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने देश को सांप्रदायिक और फासीवादी तरीके से विभाजित किया जा रहा है। इसके खिलाफ धर्म निरपेक्ष और वामपंथी ताकतों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें हर स्तर पर असफल हैं। पर्वेक्षक विजय कुमार ने कहा कि देश के अवैध बूचड़खानों के नाम पर मांस के निर्यात एवं वितरण को तहस नहस किया गया। इसके कारण मांस व्यापार एवं चमड़ा उद्योग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों की उपज की न्यूनतम और अधिकतम कीमत तय की जानी चाहिए। मजदूरों को पेंशन का अधिकार है। केंद्र सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में कोई वादा नहीं पूरा कर पाई है। सम्मेलन में सरकार के तीन साल के कार्यों की समीक्षा की गई और सरकार के कामकाज की निंदा की गई। सम्मेलन में जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक के भाकपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अन्य वक्ताओं में कल्पनाथ गुप्ता, सालिक राम पटेल, लालमणि सिंह, सुभाष चंद्र पटेल, रामनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें