मछलीशहर। मतदाताओं का बूथवार नाम बढाने के लिए प्रपत्रों को भरवाकर बीएलओ के पास समय से जमा करवा दें। यदि बीएलओ दवाव में गलत तरीके से नाम बढ़ाता है तो उसकी जानकारी अधिकारियों को दें, उस पर तत्काल कार्यवाही की जाएगी। सुभाष चन्द्र बोस जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री महेश श्रीवास्तव ने कही। कार्यकर्ताओं द्वारा छुट्टा पशुओं की समस्या उठाने पर उन्होंने शीघ्र ही हल करने की बात कही। कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। सर्वप्रथम मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढवाने पर बल दिया। बैठक में जिला मंत्री राजेश श्रीवास्तव, ब्रिजेश शुक्ल, राजकुमार पटवा,अभिषेक सिंह,गिरीश शुक्ला, आशीष कुमार शुक्ला आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह ने की।