फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर भाग रहे दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का अपहरण कर भाग रहे एटा जिले के दो युवकों को पुलिस ने शाहगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ अपरहण का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
सरपतहा क्षेत्र के एक गांव में फेरी कर कपड़ा बेचने वाले दो युवक शनिवार की शाम करीब चार बजे पहुंचे थे। सड़क किनारे एकांत में स्थित एक मकान पर पहुंचे। संयोग से उस वक्त परिवार के लोग खेत में काम कर रहे थे। इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। वह घर से बाहर निकली तभी दोनों उसे डरा धमकाकर जीप में बैठा लिया। इसे देखकर गांव के किसी व्यक्ति ने शोर मचाया तो परिवार के लोग खेत से घर आए। उन्होेंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाई और शाहगंज के बड़ा गांव के पास जीप को रोक लिया और दोनों युवकों को पकड़ लिया। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार किए गए जीतू उर्फ मिलन और श्याम सिंह एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के आसपुर गांव के निवासी हैं। वने फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। इस संबंध में एसपी केके चौधरी का कहना है कि किशोरी के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर/केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम खेत की तरफ गई किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को वाराणसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी शनिवार की शाम घर के पीछे तालाब के पास गई थी। जहां युवक ने उसका मुंह दबाकर अरहर के खेत में उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ किशोरी किसी तरह रोती हुई घर पहुंची। घर वाले किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसकी हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एसपी केके चौधरी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर उर्फ जल्लू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें