फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और विकास एक सिक्के के दो पहलू -धनंजय सिंह

विज्ञापन
पुरस्कार देते धनंजय
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । शिक्षा के माध्यम से ही विकास हो सकता है। सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन किया जा सकता है । यह बात मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने रविवार को शारदा देवी कन्या महाविद्यालय कड़ेरेपुर के वार्षिकोत्सव में कही ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में में बना यह कॉलेज महिलाओं को शिक्षित कर रहा है। पुरुषों की शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण महिलाओं की शिक्षा होती है। अध्यक्षता कर रहे सल्तनत बहादुर पीजी कालेज के प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि बालिका दो परिवारों को शिक्षित करती है। उपस्थित लोगों ने शारदा देवी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. विजयशंकर तिवारी ने किया । प्राचार्य डा. सुनील कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर शैल कुमारी सिंह , शिवशंकर सिंह, डा. सुधीर सिंह , डा. यामिनी सिंह , मीरा सिंह , प्रियंका सिंह , प्रमोद यादव , अमरबहादुर सिंह , राजन सिंह , उमेश सरोज आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें