फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता में मऊ 2-1 अंकों के अंतर विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर/ केराकत। पब्लिक इण्टर कालेज के मैदान में आर्य फुटबाल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में मऊ ने बक्सर को 2-1 अंकों के अंतर से पराजित किया। आजाद सपोर्टिंग क्लब मऊ तथा बक्सर स्पोर्टिंग क्लब बिहार के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें प्रथम हाफ के शुरुआत में बिहार के खिलाड़ी ने एक गोल मारकर अपनी टीम को बढ़त दिलाया। दूसरे हाफ के 5 मिनट के बाद मऊ के खिलाड़ी ने एक गोल मारकर खेल को बराबरी पर पहुंचा दिया। दूसरे हाफ के आखिरी में मऊ के खिलाड़ी ने एक गोल और मारकर फिर से अपनी टीन को 2-1 से बढ़त दिलाने में सफल रहा। मैच के मुख्य अतिथि नगर चैयरमैन विजय गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ्य रहता है। खिलाड़ियों को आपसी सद्भाव के साथ खेल में भाग लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डा. सुमन यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। इस मौके पर डा. नवीन यादव, बलिराज आर्य, हिरेंद्र यादव, सत्य प्रकाश आर्य,सुरेश चन्द शर्मा, ओमप्रकाश, आनन्द उर्फ राजू, रामा, रमाशंकर यादव, बेचन यादव प्रधान, अजीत गुप्ता, रमाशंकर आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें