विश्व स्कूल गेम चैम्पियन रोहित यादव को गुरुवार को लखनऊ में यूपी दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। खेल मंत्री चेतन चौहान ने एक लाख का चेक प्रदान किया। अदारी डभिया गांव निवासी मैराथन धावक सभाजीत यादव का पुत्र रोहित यादव देश व विदेश में कई प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहरा चुका है। वह उस समय सुर्खियो मे आया जब 11 से 18 जुलाई 2016 को तुर्की में आयोजित अण्डर 18 विश्व स्कूल गेम चैम्पियनसीप मे 72.57 मीटर भाला फेंक स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद वह 10 से 14 जनवरी 2017 मे कोयम्बटुर में आयोजित जुनियर नैशनल प्रतियोगिता में 11से 18 जुलाई 2017 को 72.05 मीटर भाला फेंक मीटर रिकार्ड बनाया। इसके पहले भी वह देश मे आयोजित विशाखापत्तनम व केरला में आयोजित प्रतियोगिता में मैडल जीत चुका है। रोहित यादव ने बताया की उसको खेल मंत्री चेतन चौहान ने एक लाख का चेक प्रदान किया। उन्होंने अच्छा खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। यह सम्मान उसे भविष्य में देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करेगा।