फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ का ग्रामीणों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करंजाकला। क्षेत्र के जनापुर पनियरिया गांव में राशन की दुकान को लेकर हुई बैठक में हंगामा, धक्का मुक्की, कहासुनी हो गई। बाद में एक पक्ष ने खंड विकास अधिकारी का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी संतोष कुमार गौतम फोर्स के साथ राशन की दुकान को लेकर बैठक कर रहे थे। विष्णु और हीरालाल दो दावेदार थे। दुकान आवंटन के लिए ग्रामीणों से हाथ उठवाया गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में इसलिए कहासुनी हो गई कि कुछ लोग दोनों तरफ से हाथ उठा दिए। उधर ग्राम प्रधान रामकिशुन राजभर ग्रामीणों को लेकर बीडीओ शकुंतला सिंह के यहां पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि एक पक्ष का ग्रामीणों ने साथ नहीं दिया तो उन्होंने हंगामा करा दिया। उधर ग्राम पंचायत अधिकारी आवंटन रजिस्टर लेकर बवाल के डर से भाग गए। ग्रामीणों ने उन्हें हटाए जाने की मांग की। बीडीओ ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया और कहा कि 27 जनवरी को फिर बैठक कराई जाएगी। ग्राम प्रधान के साथ लालमन विश्वकर्मा, चंद्रिका यादव, रामचंदर चौहान, लालबहादुर, उमेश राजभर, तिलकधारी, रामसमुझ यादव, लाल साहब, जियालाल, रामरूप गौतम, मुंशीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें