फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूम धाम से बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 49वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

केराकत बार अध्यक्ष नमो नाथ शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में नगर के मियांपुर स्थित जिला कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर का 94वां जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष डा. अनिल शर्मा ने कहा कि बिहार के गरीब नाई परिवार में जन्मे कर्पूरी ठाकुर पहली बार 1952 में विधायक बने। 22 दिसंबर 1970 को बिहार के मुख्यमंत्री बने। दो बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी सादगी के मिशाल रहे। डा. हंसराज भारती ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा पिछड़ों व दलितों के लिए लड़ते रहे। वे कहते थे कि बिना शिक्षा के किसी भी समाज में तरक्की नहीं हो सकती। इस मौके पर रामअधार शर्मा, राजमूरत शर्मा, डा. वीके शर्मा, संदेश गौतम, रमेश मौर्य, रामनायक शर्मा, कमला वनवासी, शशि शर्मा, अमरनाथ शर्मा, नाटे यादव, रमाकांत शर्मा, अब्बास आदि मौजूद रहे। संचालन केके विश्वकर्मा ने किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने आजादी के बाद जब समाज के पिछड़े व शोषित समाज को आरक्षण देकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने में अहम योगदान दिया है। इस अवसर पर डा.केपी यादव, राजदेव यादव, सुशील श्रीवास्तव, गजराज यादव, दीपक गोस्वामी, कमलेश यादव, लाल मोहम्मद राइनी, रिजवान हैदर रजा आदि उपस्थित रहे। अपना दल एस द्वारा भी कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजनाथ पटेल, प्रदेश सचिव पप्पू माली,शेखर पटेल, उदय पटेल, राजकुमार धर्मेंद्र, संतोष दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें