फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत चलेगी तो जलेगा थिएटर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री विराज ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विराज ठाकुर ने कहा कि किसी भी टाकीज में पद्मावत नहीं चलेगी। अगर किसी भी टाकीज ने चलाने का प्रयास किया तो उसका थिएटर फूंक दिया जाएगा। इस मौके पर संजीव सिंह, शक्ति सिंह, आकाश सिंह, सुधांशू सिंह, चित्रांश शुक्ल, सत्यम सिंह, शिवम आदि मौजूद थे। उधर गौराबादशाहपुर में युवा क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विरोध किया। राष्ट्रवादी हिन्दू वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रजनीश शुक्ल मोनू ने कहा है कि इस पिक्चर को चलाया गया तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें