फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभी प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा 12 को

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र पंचायत डोभी के ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के परीक्षण के लिए जिलाधिकारी ने बारह फरवरी की तिथि निर्धारित की है। इसके लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्लांक सभागार में 11बजे क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई है।डोभी ब्लाक प्रमुख शिव शंकर यादव के विरुद्ध जरासी से क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रमुख पद की प्रत्याशी रही विद्या देवी के नेतृत्व में प्रमुख के कामकाज से नाराज 63 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 17 जनवरी को डीएम से मुलाकात कर शपथ पत्र सौंपा था। डीएम ने पंचायत राज एक्ट के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए शपथ पत्र के परीक्षण के पश्चात अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए12 फरवरी की तिथि निश्चित की है। उक्त तिथि को एसडीएम की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी डोभी राजीव शर्मा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त हो गया है। 12 फरवरी को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई है। जिसमें वोटिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें