फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लबा हटाने पहुंचे जेसीबी को नागरिकों ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शाहगंज। सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए मकानों का मलबा हटाने के लिए नगर पालिका परिषद की जेसीबी को नागरिकों ने रोक लिया। उनका आरोप था कि मलबा हटाने के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
रामलीला भवन चौक के पास सोमवार दोपहर पालिका कर्मी जेसीबी मशीन के साथ पहुंचे। नालियों से मलबा निकालकर सड़क पर रखने लगे। लोगों ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि वाहनों के आवागमन से कचरा फिर नाली में चला जाता है। सड़क पर जलभराव होने लगता है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। लोग सड़क पर से मलबा हटाने की जिद करने लगे। इस बात पर सफाई नायक फिरोज अहमद उनकी कहासुनी होने लगी। नाराज लोगों ने जेसीबी की चाबी निकाल ली। फिरोज अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चेयरमैन गीता जायसवाल ने बताया कि लगातार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व जिलाधिकारी से काम को जल्दी कराने का दबाव बनाया जा रहा। पालिका अपने स्तर से लोगों को राहत देने के प्रयास में जुटी है। बावजूद इसके कुछ लोग काम में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाजार में नहीं लगने दिया यात्री प्रतीक्षालय
बदलापुर/घनश्यामपुर । इलाहाबाद-शाहगंज मार्ग पर स्थित घनश्यामपुर कस्बे में विधायक निधि से लगने वाला रेडीमेड यात्री प्रतिक्षालय को सोमवार को बाजार के ही कुछ लोगों ने यात्री प्रतीक्षालय स्थापित करने से मना कर दिया। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद शांत नहीं हुआ तो रेडीमेड यात्री प्रतीक्षालय लगाने आए लोग सारा सामान समेटकर लौट गए। घनश्यामपुर की ग्राम प्रधान पति आनंद सेठ तथा घनश्यामपुर व्यापारमंडल के अध्यक्ष चंचल सिंह के आग्रह पर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने अपनी निधि से घनश्यामपुर कस्बे में यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतिक्षालय प्रतिष्ठापित करने का निर्णय लिया था।.विधायक के निर्देश पर ही सोमवार को लोग सामान लेकर बाजार में पहुंचे तो एक पक्ष ने जहां यात्री प्रतीक्षालय की स्थापना की जा रही थी उसे अपनी जमीन बताकर रोक दिया।

जंघई स्टेशन पर चला तलाशी अभियान
मीरगंज। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी जंघई की टीम ने सोमवार को स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाकर तलाशी ली। स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, पावर केविन, साइकल स्टैंड पर यात्रियों बैंग को भी खंगाला गया।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर रोहताश कुमार व जीआरपी प्रभारी अतुल पांडेय के नेतृत्व में जवानो ने पूरा स्टेशन खंगाला। प्लेट फार्म, तीन पावर केविन, एरिया, आरक्षण कक्ष, यात्री फुट ओवर ब्रिज, प्रतिक्षायालय पर यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर रोहताश कुमार ने बताया की गणतंत्र दिवस को देखते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान चलता रहेगा। यात्रियों से कहा की कोई सदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दें।सघन तलाशी अभियान में सहायक प्रभारी अरविंद सिंह, सत्यनारायण यादव, अनंत यादव, जगदीश सिंह, प्रेम शंकर द्विवेदी, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें