फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। समाजवादी पार्टी किसानों की समस्या और विद्युत मूल्य में वृद्धि के विरोध में 27 जनवरी को बदलापुर तहसील पर प्रदर्शन करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में रविवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। लाल बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की हालत बदतर हो गई है। उपज की सही कीमत नहीं मिल रही है। केन्द्रों पर धान की खरीद नहीं हो रही और गन्ने का दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान लटका हुआ है। ऊपर से बिजली बिल की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। पूर्व विधायक उमाशंकर यादव ने कहा कि किसानों की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर 27 जनवरी को बदलापुर तहसील में प्रदर्शन किया जाएगा। सब एकजुट होकर इसमें शामिल हों। संचालन रामजतन यादव ने किया। रमापति यादव, रामजीत यादव, जयनाथ यादव, सालिकराम यादव, अमित यादव , उमेश सरोज , प्रीतम यादव , बबलू पाण्डेय , लालजी विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें