फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बगैर समाज प्रगति नहीं कर सकता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। शिक्षा के बगैर कोई समाज प्रगति नहीं कर सकता। जो लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे। उनके खिलाफ दंडात्मक कार्यवाई करवाऊंगा क्योंकि शिक्षा जहां बच्चों का अधिकार है। वही अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना अभिभावकों की नैतिक व संवैधानिक जिम्मेदारी है। यह बातें कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ब्राह्मणपुर अनेकपुर में सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री राजभर ने पार्टी द्वारा वाराणसी में 28 जनवरी को आयोजित रैली में भाग लेने की अपील की। कहाकि सरकार द्वारा गरीबों के हित में चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक करें। क्षेत्रीय लोगों ने सेनापुर स्थित शहीद स्मारक का सुंदरीकरण कराने के लिए मंत्री को पत्रक सौंपा। वहीं क्षेत्रीय महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों से प्रधान द्वारा 25-25 हजार लेने का आरोप लगाया। तो मंत्री ने जांच कराकर कार्यवाई कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता विजय बहादुर राजभर व संचालन अच्छेलाल राजभर ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर, सूबेदार राजभर, चंदन राजभर, बजरंगी राजभर, सच्चिदानंद सिंह, बेचू राजभर, अच्छेलाल राम, शिवशंकर, साहब लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें