फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक को प्रतिकूल प्रविष्टि और तीन संग्रह अमीनों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर तहसील सभागार में साप्ताहिक दाखिला के दौरान राजस्व वसूली की स्थित खराब पाए जाने पर तहसीलदार चंद्रशेखर यादव की संस्तुति पर एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने चार अमीनों के खिलाफ कार्रवाई की है। अन्य को वसूली में सुधार लानें की हिदायत दी है। शनिवार को साप्ताहिक दाखिला की समीक्षा के दौरान तहसीलदार ने वसूली कम करने पर संग्रह अमीन कमलेश श्रीवास्तव के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि तथा सुनील कुमार सिंह , पंचम राम सरोज तथा राजकुमार निगम को चेतावनी दी। तहसीलदार ने कार्रवाई के लिए एसडीएम को संस्तुति की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें