बदलापुर/घनश्यामपुर। तहसील क्षेत्र के सरायविभार तथा रसिकापुरपुर गाँव में तालाब खाते की जमीन पर दशकों से अतिक्रमण करने वाले दस लोगों को एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने शनिवार को नोटिस भेजा है। उनसे तीन दिन में कब्जा हटाने को कहा गया है। इससे पूर्व एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी, तहसीलदार चंद्रशेखर यादव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ दोनों गांवों में तालाब की जमीन का निरीक्षण किया था। तालाब खाते का सीमांकन कराते हुए कब्जा करने वाले मिठाई लाल, सुरेंद्र यादव, कैलाश, रामसमुझ, दिनेश गौतम, मोतीलाल, रामजियावन, लालबहादुर तथा गुड्डू लाल को नोटिस भेजा है। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जलखाते की जमीन को हर हाल में खाली कराया जायेगा।