फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आज से भेजी जाएंगी कापियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परीक्षा के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा केंद्रों पर 20 जनवरी से कापियां भेजी जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाएं भेजने के लिए तहसीलवार तिथि घोषित की गई है। निर्धारित तिथि पर विद्यालयों को कापियां उपलब्ध कराई जाएंगी। शिया इंटर कालेज में कापियां एकत्रित की गई है। जहां से 20 जनवरी से कापियां भेजी जाएंगी। डीआईओएस उमेश चंद्र शुक्ल ने बताया कि उत्तर पुस्तिका भेजवाने के लिए तहसील वार तिथि निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि पर तहसीलवार कालेजों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केद्राध्यक्षों को नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए पहले ही निर्देश जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा इस बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुछ ऐसे विद्यालय हैं जहां पर नकल की शिकायत मिलती है। ऐसे केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। कई चक्रों में दागी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया जाएगा। तहसीलवार परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसके अलावा जिला मुख्यालय की टीम भी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करेगी। उन्होंने बताया कि जीजीआई इंटर कालेज से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें