फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंवारा स्थित धर्मा देवी महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच समापन हुआ। आकृति प्रजापति, पूजा मौर्या, मुस्कान, मनीष दूबे आदि स्कूली कलाकारों ने नाटक, दहेज प्रथा, देशभक्ति, धार्मिक, सामाजिक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर खुब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि शिक्षक नेता सालिकराम पटेल ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना इस योजना का उद्देश्य है। प्रबंधक राजेश तिवारी ने कहा कि अच्छे विचार, खानपान, समभाव, परस्पर प्रेम, सुरक्षा आदि जीवन जीने की कला से संबंधित गुण इसमें समाहित है। इसे आचरण में उतार कर छात्र ऊंचाइयों पर पहुंच सकता है। अध्यक्षता कल्पनाथ गुप्ता तथा संचालन कार्यवाहक प्राचार्य अनिल कुमार गुप्त ने किया। मुख्य रुप से डा. आनन्द , सालिकराम उपाध्याय, पूर्णिमा दूबे, वरूण, कमलेश, प्रीति चौबे, संगीता तिवारी, सोनी गुप्ता, लवकुश गुप्त, कुंवर प्रदीप, प्रमोद मौर्य, अच्छे लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें