बदलापुर / घनश्यामपुर । कोटेदार द्वारा खाद्यान्न में की जा रही घटतौली से नाराज मिरशादपुर के राशनकार्ड धारकों ने बुधवार को तहसील परिसर में जमकर हंगामा किया। एसडीएम विजय प्रकाश तिवारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच की जिम्मेदारी पूर्ति निरीक्षक को सौंपी है । उपभोक्ताओं आरोप है कि कोटेदार रमेश द्वारा राशन वितरण में अनियमितता की जा रही है। उनके द्वारा घटतौली कर राशन दिया जा रहा है। विरोध करने पर अपशब्द भी कहते हैं। उन्होंने शीघ्र मांमले की जांच करने की मांग कर संबंधित कोटेदार के विरुद्घ कार्यवाई करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में शम्भूनाथ , पन्नालाल , रामचंद्र , लालबहादुर , संजय , राम अशीष , नन्हकू , दूधनाथ , चंद्रशेखर व धर्मराज आदि उपस्थित रहे।