फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म कभी लड़ाई नहीं सिखाता: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिन्दू मुस्लिम एकता मंच का हुआ सम्मान समारोहखेतासराय। धर्म कभी लड़ाई नहीं सिखाता। हम कुरान और गीता को तो मानते हैं परंतु उनकी शिक्षाओं का अनुसरण नहीं करते। इसलिए विवाद पैदा हो जाता है। यह बातें नगर के आदर्श कन्या इंटर कालेज में हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सम्मान समारोह को को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि मानव के रूप में सबका समान आदर भाव होगा। तभी एक-दूसरे के प्रति सौहार्द बना रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने त्यौहार और चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने में सक्रिय भूमिका के लिए किशोरी लाल गुप्त, सैय्यद ताहिर, नवाब अहमद, धरम चंद गुप्त, कृष्ण कुमार जायसवाल, नैयर आलम, मोहम्मद असलम खान, शकील अहमद, आतिश, थानाध्यक्ष अनिल सिंह, सीओ शैलेंद्र सिंह, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद कुमार सचान समेत दर्जनों ताजियादारों और पूजा समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। संचालन जगदम्बा पांडेय ने किया। इस अवसर पर बलिहारी राजभर, अबसार कुरैशी, बृजनाथ जायसवाल, रूपेश गुप्ता, सभासद इलियास अहमद, मोनू, संजीव गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें