फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के लिए 20 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन कराया गया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए शनि मौर्य, गगन प्रताप पांडेय, सुजीत कुमार मौर्य, एवं सचिन कमार यादव, उपाध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार, मो. अहमद अंसारी, किशन वर्मा, गौरव साहू, गोविन्द कुमार गुप्ता एवं सचिन यादव, महामंत्री पद के लिए शुभम मौर्य, मो. हमीद, अरविंद यादव, शिवपूजन निषाद ने पर्चा दाखिल किया। पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अशोक गुप्ता, अजीत कुमार यादव एवं पवन कुमार मौर्य ने नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि पद पर राहुल कुमार मौर्य, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए दीपक पाल, शिक्षा संकाय प्रतितिधि के लिए दीपक कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वाणिज्य संकाय पद के लिए हेतु एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। प्राचार्य डा. विष्णु चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि लिंगदोह समिति के अनुपालन कराया जाएगा। मतदान 20 जनवरी को सुबह 10 से 2 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 16 को 10 से 4 बजे तक होगी। नाम वापसी 17 जनवरी को 11 से एक बजे तक एवं वैध सूची प्रकाशन अपराह्न डेढ़ से चार बजे के बीच होगा। नामांकन के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी डा. आरपी ओझा, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. मनोज सिंह वत्स, सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. अभय प्रताप सिंह, डा. मयानन्द उपाध्याय, डा. अवधेष कुमार द्विवेदी, डा. राजेन्द्र सिंह, डा. एसपी ओझा, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. ज्योत्सना श्रीवास्तव, डा. सुधा सिंह, डा. नीता सिंह, डा. अनामिका सिंह, डा. आशाराम यादव, सुधाकर शुक्ला, नीशिथ सिंह, डा. अनीता सिंह, डा. श्यामसुन्दर उपाध्याय, डा. गार्गी त्रिपाठी, डा. मधु पाठक, डा. उर्मिल सिंह, डा. मनोज तिवारी, डा. जीके द्विवेदी, डा. संतोष पाण्डेय, डा.चन्द्राम्बुज कश्यप, डा. अतुल श्रीवास्तव, डॉ. आशीष शुक्ला, डा. गगनप्रीत कौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें