फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग प्रतियोगिता में सुफियान ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। जेसीआई शाहगंज संस्कार के तत्वाधान में सोमवार को पतंगबाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर के भादी मोहल्ला स्थित मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक पतंग प्रेमियों ने उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता दोपहर में शुरू हुई और देर शाम तक पेच लड़ाए जाते रहे। दो-दो प्रतिभागियों की टीम के बीच घंटों कड़ा मुकाबला चला। फाइनल मुकाबला एराकियाना मोहल्ला निवासी मो. सूफियान व शाहपंजा निवासी मो. इरफान के बीच हुआ। दोनों में तीन राउंड मुकाबला हुआ, जिसमें जीत सूफियान के हाथ लगी। जब कि तीसरे स्थान पर मो. साजिद रहे। मुख्य अतिथि जियाउद्दीन खान ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को शील्ड व गोल्ड कप देकर सम्मानित किया गया। संचालन विनायक गुप्ता ने किया। आभार संस्थापक अध्यक्ष गुलाम साबिर ने जताया। अध्यक्ष रईस अहमद, सचिव फहद खान, पूर्व मंडलाध्यक्ष रूपेश जायसवाल, सरफराज अहमद, पंकज सिंह, संतोष पांडेय, नौशाद मंसूरी, इकरार खान, मिनहाज, शिरीष मोदनवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें