फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधना- निगोह मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों में बन रहा सीसी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। गोधना- निगोह मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों में जलभराव के चलते अक्सर टूट जाती थीं सड़कें। अब उनकी जगह सीसी रोड बनवाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने यह काम शुरू कर दिया है। बाजारों में पानी लगने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था और सड़क भी खराब हो जाती थी।
विज्ञापन

गोधना- निगोह मार्ग की अगहुआ, किसान नगर, मीरगंज व कटवार आदि बाजारों में बरसात के दिनों में जलभराव हो जाता था। जिससे सड़कें जल्दी जल्दी खराब हो जाती थी। वहीं राहगीरों को आवा गमन में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसको गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा सीसी रोड बनाने का निर्णय लिया। कटवार बाजार में सीसी रोड बनाने का काम शुरू हो गया है। हालांकि इसकी गुणवत्ता पर अभी से सवाल उठने लगे हैं। सांसद के प्रतिनिधि राजेश सिंह से लोगों ने सड़क को मानक के अनुसार नहीं बनाने की शिकायत की। रविवार को सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह ने पहुंच कर ठेकेदार को सीमेंट का मानक सही करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर गंगा सिंह, सुशील पाठक व डब्बू सिंह उपस्थित थे। लोक निर्माण विभाग के जेई ओपी प्रसाद ने बताया की गोधना- निगोह मार्ग पर स्थित प्रमुख बाजारों में सीसी रोड बनवाया जा रहा है। इन बाजारों में सड़क हमेशा पानी से डूबी रहती थी। ठेकेदार को गुणवत्ता युक्त काम करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें