जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जेसीज चौराहे पर वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। इस दौरान रिटेल सेक्टर में 100 प्रतिशत एफडीआई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदेश प्रवक्ता व जिला संयोजक डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि देश के बाजार में 100प्रतिशत एफडीआई से छोटे और मझोले व्यापारी पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। सुपर मार्केट छोटी किराना दुकानों को निगल जाएंगे। जिला सचिव हैदर खान ने कहा कि भाजपा सत्ता में नहीं थी तो एफडीआई का विरोध कर रही थी । लेकिन आज वह खुद इसके लिए देश को बेचने का कार्य कर रही है। यह कैसा मेक इन इंडिया है। मडियाहूं विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि बड़ी विदेशी कंपनियां हमारे बाजार पर कब्जा कर लेंगी। जिससे खुदरा बाजार से जुड़े 20 करोड़ लोग बेरोजगार हो जाएंगे। संगठन संयोजक सोम वर्मा,मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह,प्रेमचंद गौतम,अमरनाथ यादव, मोहम्मद जैदी, राजबहादुर, श्याम लाल पटेल, राकेश चतुर्वेदी, बबलू गुप्ता, ठाकुर प्रसाद राय, डा. रविंद्र आदि उपस्थित रहे।