मीरगंज। चौकीखुर्द के मैदान पर खेले जा रहे अंतर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता मे शनिवार को लखनऊ और सरायमीर के बीच मैच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम सरायमीर को हराकर क्वाटर फाईनल में जगह बना लिया। रविवार को उसका पहले क्वाटर फाइनल फूलपुर से मुकाबला होगा।
शनिवार को खेले गए मैच में लखनऊ ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें वैभव 55, उमेश 35 तथा अभिषेक ने 18 रन का योगदान दिया। सरायमीर की तरफ से राहुल तीन, सलमान पांच व दिनेश ने एक विकेट लिया। जबाब में उतरी सरायमीर टीम 17.4 ओवर में 107 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिसमें दिनेश ने 20, मुलायम ने 23, खालिद ने 17 रन का योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से स्वप्निल ने चार, असरफ व मुकुल ने दो-दो विकेट लिए। लखनऊ क्वाटर फाइनल में पहुंच गई। जहां रविवार को उसका मुकाबला पहले क्वाटर फाइनल में फूलपुर से होगा।