बदलापुर/घनश्यामपुर। सल्तनत बहादुर पीजी कालेज बदलापुर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से युवा सप्ताह मनाया गया। इस मौके पर स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व का बखान किया गया।
प्राचार्य डा. बृजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने दुनिया को भारतीय संस्कृति से परिचित कराया और देश का मान बढ़ाया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा.राम मोहन अस्थाना ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। इस अवसर पर पवन सिंह, डा.उर्मिला सिंह, केवलादेवी , बृजमोहन गुप्ता, मयंक पांडेय, शुभम गौतम , विकास मौर्य, आलोक, शेरबहादुर, रियासत अली आदि उपस्थिति रहे।
मछलीशहर संवाददाता के मुताबिक स्वामी विवेकानंद भारतीय एकता संघ के तत्वावधान में शनिवार को सुशीला पैलेस में स्वामी विवेकानंद जयंती पर समारोह आयोजित किया गया। रोहित ,मोहित,बच्चा और रवि मोदनवाल ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शोभनाथ सिंह,आनंदप्रकाश प्रियदर्शी, शीतलाप्रसाद मिश्र, शिवपूजन सिंह,जंगी सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.मानिकचंद व संचालन राजेश उमर व कृपाशंकर श्रीवास्तव ने किया।