फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर लाई चूड़ा की खरीदारी को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मकर संक्रांति की तैयारी में शहर से लेकर गांव उत्साह है। खरीददारी के लिए देर रात तक दुकानों पर भीड़ लग रही है। महंगाई के बावजूद त्योहार की रस्म पूरा करने में लोग पीछे नहीं है। मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के लिए बच्चें अभी से मन पसंद की पतंगों को खरीद कर जुटाने में लगे हैं। पतंगों की दुकानों पर बच्चों की भीड़ लग रही है। शहर लेकर गांव तक लाई चूड़ा के अलावा पतंग की दुकानें सज गई है। त्योहार के चलते सब्जियों के दाम भी बढ़ गए है।
विज्ञापन

शहर के पालिटेक्निक चौराहा से लेकर पूरे शहर में जगह-जगह दुकानें सज गई है। दुकानदार भी त्योहार को लेकर पहले से ही दुकानों को सजा रखा है। यह पाल अलग है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महंगाई बढ़ी है। शहर के रुहट्टा निवासी दुकानदार फिरतू का कहना है कि त्योहार को देखते हुए उन्होंने अपने घर पर ही लड्डू, पट्टी, बर्फी आदि को बनवाया है। बाजार में लाई 40 रूपये किलो, चूड़ा 35 और 50 रूपये, गट्टा 60 रूपये, लिल्ली 120 रूपये किलो, गुड़ 40 से 45 रूपये, लेडुआ 80 से सौ रूपये किलो, तिल की बर्फी 340 किलो के हिसाब से बिक रही है। त्योहार को लेतर सुबह से दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। रात करीब 11 बजे तक बाजार गुलजार रहे। जिन लोगों को उपहार भेजना था वह तो एक दिन पहले ही सामानों की खरीदारी कर लिए थे। त्योहार के एक सप्ताह पहले से बच्चों में काफी उत्साह है। खासकर बच्चों में पतंग उड़ान को लेकर खासा उत्साह दिए रहा है। त्योहार के चलते सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। मटर, गोभी, टमाटर और अन्य स ब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें