जौनपुर। पूूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रांगणा में पहली बार इतनी संख्या में छात्रों की जुटान हुई। इसको लेकर छात्र गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक अच्छी बात कही कि युवक चुनौतियों को स्वीकार करें और विश्वविद्यालय डिग्री बांटने का केंद्र न बने।
छात्र योगेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौरवशाली बातें कही हैं। इससे युवाओं में नया उत्साह पैदा होगा। विशाल गुप्ता ने कहा कि कौशल विकास के तहत युवाओं को रोजगार देने की बात कहकर मुख्यमंत्री ने उनका मन जीत लिया है। रामबचन यादव ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए और चुनौतियों को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने अच्छी बातें बताई हैं। छात्रा शहाना खान ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा की बात स्वागत योग्य है। वास्तव में अगर ऐसा हो जाए तो प्रतिभाएं आगे बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि नकल करने वाले छात्र अच्छे अंक से पास होते हैं जिससे दूसरे का मनोबल गिरता है। अलिमा जहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं के अंदर एक जोश भरा है और यह संदेश है कि वह किसी पर निर्भर न रहें। सिर्फ डिग्री हासिल न करें बल्कि के लिए खुद भी प्रेरणास्रोत बने। पूजा सिंह ने कहा कि उन्हें यह बात अच्छी लगी जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सामने कई चुनौतियां हैं। सच्चा युवक वही है जो पलायन करने के बजाए चुनौतियों को स्वीकार करे।