वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मुख्य परीक्षा के लिए लखनऊ की एजेंसी 43 लाख उत्तर पुस्तिका की आपूर्ति करेगी। विवि ने उत्तर पुस्तिका के लिए आर्डर दे दिया है। 35 लाख कापियां मुख्य परीक्षा के लिए और आठ लाख कापियां प्रायोगिक परीक्षा के लिए मंगाई गई है। विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं दस मार्च से प्रस्तावित हैं। परीक्षा में पांच जिलों के 805 कालेजों के 5.35 छात्र शामिल होंगे। विवि परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। परीक्षा से पहले कापी के लिए विवि ने आर्डर दे दिया है। लखनऊ की एक एजेंसी को 43 लाख कापियों की आपूर्ति करने के लिए आर्डर दिया है। परीक्षा से पहले ही प्रायोगिक परीक्षा कराने की योजना है। इस नाते प्रायोगिक परीक्षा के लिए भी कांपियां एक ही साथ मंगा ली गई है। छात्र संख्या के हिसाब से कापियों की आपूर्ति कालेजों को की जाएगी।