अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वेदपति मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 9 व 10 जनवरी को चलाए गए विशेष अभियान में खाद्य प्रदार्थो के कई नमूने संग्रहीत किए गए हैं। जिसमें कलीचाबाद बाईपास सदर राजबली यादव पुत्र स्व. टुल्लू यादव निवासी शम्भूगंज विशेषरपुर के यहां से मिश्रित दूध, सावित्री देवी पत्नी स्व. महावीर निवासिनी ग्राम गुड़हाई मुंगराबादशाहपुर के यहां से गट्टा, धर्मेन्द्र यादव उर्फ कल्लू पुत्र बंशबहादुर यादव निवासी ग्राम-फरीदाबाद हाजीपुर के यहां से मिश्रित दूध, अम्बेडकर तिराहा शकुंतला चैरसिया पत्नी हीरालाल चैरसिया निवासिनी किशुनपुर लाइन बाजार के यहां से दोहरा, अनिल कुमार साहू पुत्र श्री शिव नरायन साहू निवासी धमौर बहरिया के यहां से मिश्रित दूध, दीपक कुमार गुप्ता पुत्र बेचूराम उर्फ बेचूलाल निवासी मोहल्ला-कटरा के यहां से गट्टा, संजय कुमार पुत्र श्री गंगा प्रसाद निवासी नरवारी के यहां से मिश्रित दूध, राजेश यादव पुत्र श्री कन्हैयालाल यादव निवासी जेसीज चौक के यहां से मिश्रित दूध जांच कर नमूना लिया गया। जिसे विश्लेषण के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया।