फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को पूरा करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को रबी, खरीफ व जायद की फसलों को छुट्टा पशु, नीलगाय, वनसुअर आदि नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य व केंद्र की सरकारें नदियों के घाट, मंदिर और नदियों की सफाई के नाम पर अरबों रुपया डकार रही है। स्वास्थ्य व शिक्षा दोनों की बजट में कटौती की गई है। जिससे आमजन शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं से महरूम हो रहे हैं। लेकिन सरकार द्वारा कोई सुधि नहीं ली जा रही है। धरने में जिलामंत्री कल्पनाथ गुप्त, रामनाथ यादव, सुबाषचंद्र पटेल, सालिक राम पटेल, सोमारु राम यादव, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें