फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागवत कथा से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुटहन। शाहपुर सानी गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के लिए बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कथा गुरुवार से शुरू होगी। जिसमें 108 कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे गांव का भ्रमण किया। गोमती नदी से कलश में पवित्र जल भरकर आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां मथुरा वृन्दावन से पधारे संत दयानिधि दास गोस्वामी ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन कराकर यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्री गोस्वामी ने कलश यात्रा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलश और नारी दोनों शक्ति का प्रतीक है। हमारे धर्म शास्त्र नारी को आदि काल से शक्ति स्वरूपा मानते है। वही कलश में सभी देवी और देवताओं का वास रहता है। इसी लिए दोनों का एक साथ दर्शन मात्र से पूण्य अर्जित हो जाते है। इस यात्रा में सच्चे मन से सामिल होने या श्रद्धा भाव से दर्शन मात्र से कई तीर्थो के समान फल मिल जाता है। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा जहां एक साथ कई शक्तियों का दर्शन है। वहीं इसके संचालन से लोगों को किसी धार्मिक आयोजन को पूर्व सूचना भी मिल जाती है। इस मौके पर गिरजा शंकर यादव, विक्रम यादव, भगवत तिवारी, शैलेंद्र यादव, सुषमा, गीता, रीता, अनीता, प्रियंका, खुशबू, आदि यात्रा में सामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें