जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में 29 एजेंडों पर निर्णय लिया गया। परिसर के नौ वरिष्ठ शिक्षकों की पदोन्नति प्रोफेसर पद करी गई जबकि दो अन्य शिक्षक को एसोसिएट प्रोफेसर बनाया गया। अनुदानित कालेजों के स्ववित्तपोषित शिक्षकों को शोध निर्देशक बनाने पर समिति ने हरी झंडी दी गई।
परिषद ने नौ मृतक आश्रितों को नौकरी देने, एमसीए के प्रवक्ता डा. सचिन अग्रवाल विश्ववविद्यालय की नियुक्ति एवं अवकाश संबंधी प्रकरण में नोटिस भेजने का निर्णय लिया। दीक्षांत समारोह के आयोजन, मानद उपाधि प्रदान करने, कर्मचारियों को तदर्थ से नियमित करने पर सहमति बनी। आरके आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल काशीपुर सुराई सठियांव आजमगढ़ को सत्र 2016-17 में बीएएमएस के पाठ्यक्रम हेतु 60 सीट पर अस्थायी संबद्धता देने का मामला रखा गया। विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न विभागों में शिक्षकों की पदों पर नियुक्ति के आवेदनों की स्क्रीनिंग के मानक बनाए गए। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा संस्तुति के लिए निर्धारित प्रारूप का अनुमोदन किया गया। शैाक्षणिक अवकाश तालिका का अनुमोदन किया गया। वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव सजीव सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, डा. विलास तभाने, डा. बद्रीनाथ, डा. रामनारायण, डा. वन्दना राय, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा.मनोज मिश्रा, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. केएस तोमर, डा. बद्रीनारायण सिंह, डा. गयाश अहमद खान, डा. आराआर यादव, डा. सूर्य प्रकाश सिंह, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
राज्यपाल की पुस्तक की जाएगी भेंट
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद की बैठक में कुलपति प्रो. राजा राम यादव ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक लिखित पुस्तक चरैवेति चरैवेति बुधवार को कार्यपरिषद के सदस्यों को भेंट की। विश्वविद्यालय के 30 वर्ष पूर्ण होने पर इस किताब तीन हजार प्रतियां वितरित की जाएंगी। इसके अलावा महाविद्यालय अपने स्तर से इस पुस्तक की दस हजार प्रतियां शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों वितरित करेंगे। कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति रामनाईक ने इस पुस्तक में अपने अनुभव व प्रेरणादायी बातें लिखी है। पुस्तकालय के अध्यक्ष डा. मानस पांडेय, वित्त अधिकारी एम के सिंह, कुलसचिव सजीव सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, डा. विलास तभाने, डा. बद्रीनाथ, डा. रामनारायण, डा. वन्दना राय, डा. अविनाश पाथर्डीकर, डा.मनोज मिश्रा डॉ दिग्विजय सिंह राठौर , डॉ के एस तोमर मौजूद रहे।