फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की रैली की होगी चाक चौबंद निगहबानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। देश के पीएम नरेंद्र मोदी की रैली लाइन बाजार क्षेत्र के कद्दुपुर गांव के मैदान में दो बजे दिन में होगी। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वातानुकूलित मंच तैयार किया गया है। मैदान में पंखे लगाए गए हैं। यहां से प्रधानमंत्री जौनपुर, मछलीशहर एवं लालगंज की तीन सीटों को यहां से सांधेंगे पूरे इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है। सुरक्षा के लिए छह आईपीएस लगाएं गए है। इसके अलावा एटीएस कमांडों का दस्ता एवं एसपीजी को खास तौर से लगाया गया है।
पीएम नरेंद मोदी कद्दुपुर गांव के मैदान पर आयोजित रैली में बाबतपुर एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलिकाप्टर से जौनपुर नौ मई को दो बजे आएंगे। रैली की चाक चौबंद निगहबानी की जा रहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छह आईपीएस आठ अपर पुलिस अधीक्षक, बीस सीओ, 50 इंस्पेक्टर, 200 दरोगा, 1200 सिपाहियों के अलावा पांच कपंनी सीआरपीएफ एवं पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा सादे में खुफिया एजेंसियों के सिपाही एवं एटीएस के कमांडों भी मुस्तैद रहेंगे। एसपी आशीष तिवारी ने बताया कि सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। हैलिपैड, सभास्थल पर डयूटी का रिहसर्ल कराया जा चुका है। आसपास के मकानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। शहरों के होटलों की तलाशी कराई जा रहीं है। हर संदिग्ध पर नजरें पुलिस की है। उधर रैली स्थल पर मंच पर दो वातानुकूलित लगाएं गए है। लोगों के लिए दस कूलर एवं पंखे लगाएं गए है।
विज्ञापन


मोदी संग मंच पर होंगे योगी समेत 20 लोग
जौनपुर। कुद्दुपुर गांव के मैदान पर आयोजित पीएम की रैली में मंच में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगें। उनके अलावा जौनपुर के प्रत्याशी केपी सिंह, मछलीशहर के प्रत्याशी वीपी सरोज,राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, विधायक रमेशचंद्र मिश्र, डा. हरेंद्र सिंह, डा. लीना तिवारी, दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, सतीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के अलावा संगठन के कुछ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। काशी प्रांत के अध्यक्ष,संगठन मंत्री सहित कुछ अन्य बाहर से प्रचार में आए विधायक, मंत्री सहित अन्य लोगों के नाम प्रमुख है। सबको एंटी सबोटाज चेकिंग से गुजरना होगा।

यातायात रहेंगा प्रतिबंधित
जौनपश्र। नौ मई को दिन में बारह बजे से रात आठ बजे तक यातायात व्यवस्था में डायवर्जन किया गया है। इसके तहत आजमगढ़ से जौनपुर शहर आने वाले वाहन, जिवली तिराहे से देवगांव होते जाएंगें। मंडियाहूं कस्बे से शहर की तरफ आने वाले वाहन मछलीशहर के रास्ते जाएंगे। मछलीशहर तिराहे से बड़े वाहन पकड़ी चौराहा से होकर वाराणसी जाएंगे। बदलापुर चौराहे से बड़े वाहन जौनपुर शहर नहीं आकर सुजानगंज होते मुंगराबादशाहपुर की तरफ जाएंगे।
विज्ञापन

पूविवि चौकी के पास शहर आने वाले बड़े वाहनों को वहीं रोक दिया जाएगा। रात आठ बजे के बाद उन्हें जाने दिया जाएगा। बड़े वाहनों की पार्किक पूविवि के मैदान में होगी। मुफ्तीगंज चौकी के पास शहर की तरफ आने वाले वाहनों को रोका जाएगा। वाराणसी से जौनपुर आने वाले बड़े वाहनों को जलालपुर के हौज गांव के पास रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें