फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटवाल खराब,10दिनों से छह मोहल्लों की पानी आपूर्ति बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। गर्मी के मौसम में नगर के छह मोहल्लों में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नएपुरा वार्ड में स्थित पेयजल टंकी का गेट वाल खराब होने से पानी का संकट गहरा गया है। लोग बाल्टियां लेकर दूर-देर से पानी ढो रहे हैं। साथ ही पीने के लिए आरओ का पानी खरीदने के लिए विवश हैं। शिकायत के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से मोहल्ले के लोगों में रोष व्याप्त है। नएपुरा वार्ड में स्थित पेयजल टंकी का गेट वाल 10 दिन पहले खराब हो गया था। इसके चलते मिश्राना, मिरदहा, काजीकोट, कजियाना, महतवाना समेत आधा दर्जन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप है। गर्मी के मौसम में पानी के संकट से जूझ रहे लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है। दूसरे मोहल्लों से लोग हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं। यही नहीं, बिना स्नान किए ही काम पर जाने को लोग विवश हैं। पीने के लिए आरओ का पानी खरीदना पड़ रहा है, जिससे लोगों को आर्थिक चपत भी लग रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई लेकिन नगर पंचायत के अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। सभासद अताउल्लाह खान ने बताया कि उन्होंने नगर पंचायत के ईओ डॉ. संजय कुमार से इसकी शिकायत की लेकिन उन्होंने आश्वासन देकर बात को टाल दिया। नगर पंचायत प्रशासन के टालमटोल करने पर संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें