शाहगंज। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रविवार को तहसील प्रशासन व सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार के संयुक्त तत्वाधान में मिनी मैराथन का आयोजन हुआ।
मैराथन दौड़ सुबह आठ बजे तहसील परिसर से शुरु होकर दस बजे पुन: परिसर में समाप्त हुआ। उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा, संस्था के अध्यक्ष जेसी पंकज सिंह व मंडल निदेशक गुलाम साबिर के नेतृत्व में शुरू हुई दौड़ रोडवेज, पुरुष चिकित्सालय, गल्ला मण्डी, कलेक्टरगंज, कोतवाली रोड, मेन रोड, एराकियाना, पुराना चौक, भादी, चुंगी तिराहा, नई सब्जी मण्डी, दादर बाईपास होते हुए पुन: तहसील परिसर में समाप्त हुई। छह किमी हुई मैराथन दौड़ के प्रतिभागियों ने मतदाताओं को जागरुक करने के लिए सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है। लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी जैसे नारे लगाकर मतदान के लिए लोगों को जागरुक किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार अभिषेक राय, जेसी हसन मेंहदी, मो. आसिफ, डा. आलोक सिंह पालीवाल, इकरार खान, लेखपाल हनुमान प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, जयगुरुदेव, सभासद गणेश चौहान, अर्पित जायसवाल, उमेश अग्रहरि आदि मौजूद रहे।