जौनपुर। जिले में बिजली का बकाया ढाई करोड़ रुपये रविवार को जमा हुआ है। लेकिन अभी भी लगभग 75 करोड़ रुपया बिजली का बकाया है। बता दें कि बकाया बिल जमा करने के लिए सरकार ने सरचार्ज योजना का संचालन किया था। जिसमें रजिस्ट्रेशन कराने वाले बिजली बकाएदारों के बकाया बिल का 100 फीसदी ब्याज माफ किया जाना था। योजना के अंतिम दिन रविवार को अवकाश के बावजूद बिजली विभाग द्वारा सभी बिल काउंटर खोले गए थे। जिससे इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने वाले बिजली बकाएदार अंतिम किस्त जमा कर सके। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड प्रथम बीके गुप्ता ने बताया कि आखिरी दिन रविवार को लगभग ढाई करोड़ बकाया बिल जमा हुआ है।