जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में जाकर लाइन बाजार स्थित जगदीश पट्टी में हुए ऑक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट में घायलों के हालचाल जानने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग किया की जो भी धनराशि घायलों के लिए घोषित की गई वह कम है । इन पीड़ित परिवारों को कम से कम पांच लाख आर्थिक मदद सहित मृतकों को 10 लाख रुपये की धनराशि सरकार को देनी चाहिए। कहा कि यह बहुत ही कष्टदायक है कि सरकार के जानकारी में रहते हुए इतना बड़ा गोरखधंधा पनप रहा था । इसमें निश्चित रूप से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के लोग लिप्त हैं। उन्होंने सरकार के माध्यम से इस की न्यायिक जांच की मांग की । इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, युथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्य वीर सिंह, इन्द्रसेन श्रीवास्तव ,नीरज राय, शैलेंद्र सिंह, सूरज साहू, साजिद व मानु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।